Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, May 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home »  कोटा रेलवे क्रॉसिंग बंद करने का काम शुरू, विकल्प नहीं मिलने पर लोगों में नाराज़गी

     कोटा रेलवे क्रॉसिंग बंद करने का काम शुरू, विकल्प नहीं मिलने पर लोगों में नाराज़गी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 29, 2025 रायपुर संभाग No Comments3 Mins Read
     कोटा रेलवे क्रॉसिंग बंद करने का काम शुरू, विकल्प नहीं मिलने पर लोगों में नाराज़गी

    रायपुर। राजधानी के कोटा रेलवे क्रॉसिंग को बंद करने के लिए काम शुरू हो गया है, लेकिन फाटक बंद करने से पहले किसी वैकल्पिक रास्ते का विकल्प नहीं दिया गया है। इस फाटक के बंद होने से प्रतिदिन लगभग 10 से 12 हजार लोग प्रभावित होंगे, जिनमें छात्र, व्यापारी और अन्य वर्ग के लोग शामिल हैं। आम लोगों की अपील है कि जब तक दूसरा मार्ग खुलता नहीं, फाटक को बंद न किया जाए।

    रेलवे प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि तकनीकी सर्वेक्षण के बाद ही इस संबंध में कोई कदम उठाया जाएगा। रायपुर रेल मंडल के DRM दयानंद ने बताया कि फिलहाल फाटक बंद करने की कोई निश्चित तारीख तय नहीं हुई है। हम ऑप्शनल रास्ता तलाश रहे हैं, उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। 10 से 15 दिनों में किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।

    फाटक बंद होने के बाद विकल्प के रूप में ROB (रोड ओवर ब्रिज) या RUB (रोड अंडर ब्रिज) बनाने की योजना है। लेकिन कोटा फाटक में ROB बनाने की संभावना नहीं है। RUB के लिए भी दोनों ओर पर्याप्त लंबाई की जगह जरूरी है, जो मौजूदा घरों और संरचनाओं के कारण चुनौतीपूर्ण है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में मंत्रियों की संख्या बढ़ने पर कांग्रेस ने हाईकोर्ट में दायर की जनहित याचिका, अगली सुनवाई मंगलवार को

    छात्र और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित
    NIT रायपुर, साइंस कॉलेज, आयुर्वेद कॉलेज और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र रोज इस मार्ग का उपयोग करते हैं। फाटक बंद होने से उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा, जिससे समय और यात्रा लागत बढ़ेगी। स्थानीय व्यापारियों ने भी चेतावनी दी है कि आपूर्ति और ग्राहकों तक पहुंच प्रभावित होगी।

    रास्ते के लिए लंबा संघर्ष
    स्थानीय लोगों ने बताया कि कोटा को GE रोड से जोड़ने वाले इस मार्ग का निर्माण जन संघर्ष के बाद हुआ था। 1990 के दशक में पूर्व पार्षद स्वर्गीय किशोर साहू ने इसकी मांग करते हुए अपनी जान जोखिम में डाली थी। तब निवासियों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए NIT परिसर से गुजरना पड़ता था।

    Read Also-  नवनिर्मित विधानसभा भवन में होगी संविधान निर्माता की 25 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना, विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम से की कार्यवाही की अनुशंसा

    दो-पहिया और पैदल यात्रियों के लिए विकल्प
    DRM दयानंद ने कहा कि फाटक बंद होने के बाद दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए मार्ग पार करने का विकल्प खोजा जा सकता है। यह प्रस्तावित तकनीकी सर्वेक्षण पर निर्भर करेगा, जिसमें लगभग 10 दिन का समय लग सकता है।

    2027 तक सभी क्रॉसिंग बंद करने की योजना
    रेलवे की योजनाओं के अनुसार, शहर की सीमा के भीतर लगभग सभी रेलवे क्रॉसिंग 2027 तक बंद कर दी जाएंगी। DRM दयानंद ने बताया कि कोटा क्रॉसिंग का बंद होना इसी योजना का हिस्सा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur breaking news raipur hot news raipur latest news raipur news raipur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.