रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 27 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
स्वास्थ्य सचिव के आदेश पर मंत्री ने लगायी रोक : अस्पतालों में मीडिया बैन का आदेश हुआ निरस्त, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा – “मीडिया का सम्मान सर्वोपरि
राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में गुरुवार तड़के हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा और खुशनुमा हो गया है। सुबह-सुबह की बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहे और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बारिश के दौरान सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें। आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।




