भिलाई। शहर के नंदिनी रोड स्थित छावनी चौक के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक गुलशन की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने इसे साधारण दुर्घटना नहीं बल्कि साजिशन हिट एंड रन बताया है। उनका आरोप है कि गुलशन को जानबूझकर टक्कर मारी गई, क्योंकि बाइक की हालत गंभीर टक्कर की ओर इशारा करती है।
कोयला लेवी घोटाला : रानू, सौम्या और सूर्यकांत को अंतरिम जमानत, सख्त शर्तें लागू
घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुपेला अस्पताल के मर्चुरी में भेजा गया। सुबह परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच जारी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।




