Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ से 30 बांग्लादेशी नागरिकों की वापसी: रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और रायगढ़ से पकड़े गए घुसपैठिए गुवाहटी भेजे गए, BSF को किया जाएगा सुपुर्द

    छत्तीसगढ़ से 30 बांग्लादेशी नागरिकों की वापसी: रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और रायगढ़ से पकड़े गए घुसपैठिए गुवाहटी भेजे गए, BSF को किया जाएगा सुपुर्द

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 15, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ से 30 बांग्लादेशी नागरिकों की वापसी

    रायपुर।  छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे 30 बांग्लादेशी नागरिकों को पहली बार औपचारिक रूप से उनके देश वापस भेजा गया है। केंद्र सरकार से डिपोर्ट की अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को राज्य सरकार और रायपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से इन नागरिकों को रायपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए गुवाहाटी रवाना किया।

    जानकारी के अनुसार, रायपुर से गुवाहाटी भेजे गए इन नागरिकों को वहां से सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सौंपा जाएगा। BSF उन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पर ले जाकर डिपोर्ट की प्रक्रिया पूरी करेगी। यह संपूर्ण कार्रवाई मंगलवार को ही पूरी कर ली जाएगी।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन पर गरमाया सियासी पारा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

    चार जिलों से पकड़े गए घुसपैठिए
    डिपोर्ट किए गए 30 बांग्लादेशी नागरिक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और रायगढ़ जिलों से पकड़े गए थे। अधिकारियों ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ में पहली बार केंद्र सरकार की अनुमति से की गई औपचारिक डिपोर्ट कार्रवाई है।

    घुसपैठियों पर सख्ती, STF और हेल्पलाइन की स्थापना
    राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया गया है। इसके साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, ताकि नागरिक कहीं भी घुसपैठियों की सूचना दे सकें। राज्य सरकार इस पर त्वरित और वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

    Read Also-  नक्सलियों का कबूलनामा: एक वर्ष में 357 नक्सली मारे गए, केंद्रीय कमेटी ने जारी किया प्रेस नोट

    जिन पर केस लंबित, उन्हें फिलहाल रोका गया
    डिपोर्ट की प्रक्रिया से उन बांग्लादेशी नागरिकों को फिलहाल बाहर रखा गया है जिन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रायपुर में छह ऐसे मामले दर्ज हैं, जिनमें तीन भाई, एक दंपति और उनकी नाबालिग बेटी शामिल हैं। दुर्ग में सात से अधिक और राजनांदगांव में चोरी के मामले में एक बांग्लादेशी बंद है।

    वहीं रायपुर में 10 अन्य बांग्लादेशी नागरिकों को जिन पर कोई मामला दर्ज नहीं है, उन्हें प्रतिबंधात्मक प्रावधानों के तहत जेल में रखा गया है। इनके संबंध में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

    Read Also-  नक्सलियों का कबूलनामा: एक वर्ष में 357 नक्सली मारे गए, केंद्रीय कमेटी ने जारी किया प्रेस नोट

    बीएसएफ निभाएगी अंतिम जिम्मेदारी
    भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF की तैनाती है और डिपोर्ट की अंतिम प्रक्रिया उनकी निगरानी में पूरी की जाएगी। इस संबंध में बांग्लादेश दूतावास को भी सूचित किया गया है और आवश्यक संवाद जारी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.