Khabarwaad Bilaspur. जिले में एक बार फिर दुष्कर्म की घटना सामने आई है. इस बार भी बच्ची के साथ गंदी हरकत की गई है. मोहल्ले के दो नाबालिग लड़कों ने बच्ची को चॉकलेट देने का लालच दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया.सिरगिट्टी पुलिस ने दोनों आरोपियों को बिलासपुर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया. जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है.
![]()
जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार की है. बच्ची के माता पिता काम करने निकल गए थे. बच्ची घर में अपनी दादी के साथ रहती थी. इसी दौरान मौहल्ले के ही दो नाबालिग लड़कों ने उसे चॉकलेट खिलाने का लालच दिया और अपने साथ ले गए. दोनों लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे छोड़कर फरार हो गए. बच्ची ने दादी को ये बात बताई. जिसके बाद बच्ची के मां बाप के आने के बाद परिजन बच्ची को लेकर सिरगिट्टी थाने पहुंचे और बच्ची के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई.
पुलिस हिरासत में दोनो नाबालिग
बच्ची के साथ रेप के मामले में पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए बच्ची की निशानदेही पर नाबालिग लड़कों को ढूंढना शुरू कर दिया. इस दौरान दोनों आरोपी अपने घर में मिले. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की आरोपी लड़कों ने अपना जुर्म कबूल लिया. सिरगिट्टी पुलिस ने दोनों आरोपियों को बिलासपुर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया. जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है.
यह भी पढ़े :
कंकाल में तब्दील हो गयी लाशें लेकिन नहीं पहुंचे परिजन, मामला मेकाहारा का
CG Weather Update: आज फिर हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…




