ख़बरवाद डॉट कॉम, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में आज दिल्ली से केंद्रीय कोल सचिव A.N मीणा रायपुर पहुंचेंगे। यहां मीणा मुख्य सचिव अमिताभ जैन के साथ मंत्रालय भवन में बैठक करेंगे।
प्रदेश में हुई कोल घोटाले की चर्चा पूरे प्रदेश में इसके तार सीधे मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ उनकी उप सचिव सौम्या चौरसिया और अन्य इनके नजदीकी कारोबारियों से जुड़े है। ऐसे में अटकलें बैठक में इस मुद्दे को लेकर चर्चा की है। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। आज होने वाली इस बैठक का राज्य में हुए कोल घोटाले से कोई लेना देना नहीं है।
बताते चलें कि कोल स्कैम में प्रवर्तन निदेशलय (ईडी) ने जांच करते हुए आईएएस समीर विश्नोई, सीएम की डिप्टी सेक्रेट्री सौम्या चौरसिया, कारोबारी लक्ष्मी कांत तिवारी, उसके भाई सूर्यकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल समेत अन्य लोगों की गिरफ़्तारी की थी, जो इस वक्त भी जेल में बंद है।




