Khabarwaad Kabirdham. साधराम यादव के परिजनों से अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों का हाल-चाल जाना और कहा कि, भारत में हमारे बेटे सर काटने वाले जेहादियों से अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है।
![]()
परिजनों से मिलने पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हमने भव्य राम मंदिर तो बनाया लेकिन हम साधराम को बचा नहीं पाये। राम मंदिर बनाने की सार्थकता तभी है जब एक भी हमारा बेटा-बेटी जेहादियों का भोग ना बने। साथ ही उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से तीन महीने फांसी देने की मांग की और आरोपियों के घरों में बूलडोजर चलाने की बात कही है।
https://khabarwaad.com/open-cast-coal-mines-fire-creates-stir
सीएम ने की थी एनआईए जांच की घोषणा
साधराम हत्याकांड को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की थी। दरअसल, साधराम के परिजनों ने सीएम साय से मुलाकात की थी. इसके बाद गृहमंत्री विजय शर्मा और मुख्यमंत्री साय ने मैराथन बैठक के बाद यह निर्णय था। सीएम साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने साधराम के परिजनों से विस्तृत चर्चा भी की थी।
https://khabarwaad.com/higmenta-encounter-update
21 जनवरी को हुई थी हत्या
21 जनवरी को कवर्धा शहर में एक गौसेवक साधराम यादव की गला काटकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद लगातार यह मामला गर्माया हुआ था। गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों के खिलाफ धारा 16 UAPA एक्ट जोड़ा गया था, जो छत्तीसगढ़ में गैर नक्सली मामलों के बाद पहली बार किसी आरोपी के खिलाफ जोड़ा गया । साधराम यादव की पत्नी ने दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की थी।




