Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शैतान’ ने 10 दिन में लगाई सेंचुरी… अजय ने बनाया ये रिकॉर्ड

    शैतान’ ने 10 दिन में लगाई सेंचुरी… अजय ने बनाया ये रिकॉर्ड

    adminBy adminMarch 18, 2024 मनोरंजन No Comments3 Mins Read

    Khabarwaad Bollywood Desk. अजय देवगन का जलवा फिर से थिएटर्स में जमकर भीड़ जुटा रहा है. उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘शैतान’ को दूसरे हफ्ते में भी अच्छी ऑडियंस मिल रही है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर बनने के रास्ते पर बढ़ रही है.

    ‘शैतान’ में अजय के साथ ज्योतिका और आर माधवन भी हैं जिनका काम फिल्म में बहुत पसंद किया जा रहा है. माधवन का निभाया विलेन का किरदार जनता को खूब इम्प्रेस कर रहा है और इस हॉरर फिल्म का माहौल बना रहा है. डायरेक्टर विकास बहल की ‘शैतान’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में चल रही है और इस फिल्म ने बड़े कमाल करने शुरू कर दिए हैं.

    नई फिल्मों से भी मजबूत ‘शैतान’

    शुक्रवार से अजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दूसरा हफ्ता शुरू किया और इसके सामने दो नई फिल्में रिलीज हुईं. मगर ‘शैतान’ इन फिल्मों पर भी भारी रही. पहले हफ्ते में 81.60 करोड़ का कलेक्शन जुटा कर आई फिल्म ने शुक्रवार को 5.12 करोड़ और शनिवार को सॉलिड जंप के साथ 9.12 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म का कलेक्शन 95 करोड़ से ज्यादा हो गया.

    मंडे टेस्ट में स्लो हुई ‘शैतान’, फिर भी सुपरहिट बनने को तैयार अजय की फिल्म

    रविवार की रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘शैतान’ ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. और इसके साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा हो गया है. रविवार के फाइनल आंकड़े आने के बाद ‘शैतान’ की कमाई 105 करोड़ से ज्यादा नजर आएगी.

    सबसे ज्यादा 100 करोड़ वाली फिल्में देने वाले स्टार

    ‘शैतान’ के बाद अजय, 10 करोड़ क्लब में सबसे ज्यादा फिल्में देने वाले, तीसरे बॉलीवुड स्टार बन गए हैं. ‘शैतान’ के साथ अजय ने 14वीं बार 100 करोड़ नेट कलेक्शन का माइलस्टोन पार किया है. इस मामले में जहां सुपरस्टार सलमान खान 17 फिल्मों के साथ सबसे आगे हैं, वहीं अक्षय कुमार 16 फिल्मों के साथ उनके पीछे-पीछे हैं. शाहरुख खान, चौथे नंबर पर अजय से पीछे हैं और उनके खाते में 10 फिल्में हैं, जिनका कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा रहा है.

    सबसे बड़ी हॉरर फिल्म

    2010 के बाद से हॉरर फिल्मों के टॉप कलेक्शन देखें तो ‘शैतान’ अब सबसे कमाऊ हॉरर फिल्म बन चुकी है:

    1. शैतान- 105 करोड़ रुपये* (अभी थिएटर्स में)
    2. राज 3- 70 करोड़ रुपये
    3. रागिनी एम.एम.एस. 2- 46.78 करोड़ रुपये
    4. भूत पार्ट 1- 30.68 करोड़ रुपये
    5. एक थी डायन- 26.81 करोड़ रुपये

    सोमवार से एक बार फिर ‘शैतान’ की कमाई में गिरावट आएगी, मगर जैसा फ़िल्म का वर्ड ऑफ माउथ है, वो इसे आगे भी थिएटर्स में जनता की पहली चॉइस बनाए रखेगा. अगले हफ्ते बॉलीवुड से कोई ऐसी फिल्म नहीं आ रही, जिसका पहले से खूब माहौल बन चुका हो. ऐसे में अगले वीकेंड भी ‘शैतान’ अच्छी कमाई करती रहेगी.

    यह भी पढ़े :

    टल गया बड़ा हादसा: चंद्र मौर्य चौक के पास फ्लाई ओवर में लगा एल्युमिनियम शीट गिरा, छह महीने के भीतर दूसरी घटना

    दोस्त निकला कातिल: पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद, फिर कर दिया खिलेश्वर का कत्ल

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    BollywoodMovie circus movie teaser HindiMovie Shaitan
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    KBC 17 को मिला दूसरा करोड़पति: बीजापुर में पदस्थ CRPF जवान ने चंद सेकेंड में दिया 1 करोड़ जवाब

    सलमान खान ने फार्महाउस में मनाया 60वां जन्मदिन, मां को किस कर जीता फैन्स का दिल

    बेंगलुरु: शिल्पा शेट्टी के सह-स्वामित्व वाले बैस्टियन पब सहित दो पबों पर देर रात संचालन के लिए केस दर्ज

    कबीर सिंह के गाने ‘बेखयाली’ पर विवाद: Amal Malik के दावे पर भड़के सचेत-परंपरा, बोले- ये हमारा गाना है, आपको शर्म आनी चाहिए

    भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

    अनुष्का शंकर ने एयर इंडिया पर निकाला गुस्सा, यात्रा के दौरान टूटा सितार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.