Khabarwaad Dhamtari. जिले के ग्राम पोटियाडीह में हुई एक युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या के मामले में साइबर पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया है जो पैसों की लेन देन को लेकर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार कर मौके से फरार हो गया था।
मृतक खिलेश्वर साहू ड्राइवरी का करता था काम
दरअसल ग्राम खरतुली निवासी मृतक खिलेश्वर साहू ड्राइवरी का काम करता था। जो 16 मार्च की रात अपने घर से निकला था दूसरे दिन 17 मार्च की सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में ग्राम पोटियाडीह के स्टेडियम के पास मिला था। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस को शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा
पुलिस को शार्ट पीएम रिपोर्ट पर हत्या की बात सामने आई। जिस पर साइबर पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर ग्राम खरतुली के ही हुमन साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जहां उसने खिलेश्वर की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस की माने तो मृतक खिलेश्वर और आरोपी हुमन साहू 16 मार्च की रात दोनों साथ में शराब पी थी इसी दौरान पैसों की लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और दोनो के बीच मारपीट होने लगी।
इसी दौरान आरोपी हुमन साहू ने खिलेश्वर साहू के साथ मारपीट करते हुए उसे जोर से धक्का दे दिया।जिससे मृतक सिर के बल गिर गया।ऐसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़े :
हिल स्टेशन जैसा दिखने लगा ये शहर, सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर
Bilaspur: ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन:कहा- सड़क, पानी, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं को अभाव




