IPL 2024 KKR Vs RR Match in Kolkata: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन भी अपने धांसू अंदाज में जारी है। 4 अप्रैल तक टूर्नामेंट में कुल 24 मुकाबले हो चुके हैं। मगर इसी बीच कोलकाता से IPL मैच को लेकर फैन्स को निराश करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, 17 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीमें आमने-सामने होंगी। मगर अब इसी मुकाबले पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
मैच में पुलिस ने सुरक्षा देने से किया इनकार
सूत्र के मुताबिक, कोलकाता पुलिस ने इस मुकाबले के लिए सिक्योरिटी देने से इनकार कर दिया है। इसका कारण है कि इसी दिन रामनवमी का त्योहार भी है। इसी वजह से पुलिस ने सुरक्षा देने से इनकार कर दिया है, क्योंकि उन्हें शहर में भी सिक्योरिटी लगानी होती है।
पुलिस ने IPL से इस मैच को दूसरी तारीख पर कराने का सुझाव दिया है। सूत्रों ने कहा कि ऐसे में इस बारे में हम विचार कर रहे हैं। हमारी पहली प्राथमिकता कोलकाता में ही मुकाबला कराने की रहेगी।
इस के लिए मैच में 1-2 दिन आगे-पीछे हो सकते हैं। मगर मैच को दूसरी जगह शिफ्ट करना बेहद मुश्किल है। हम इसी मैदान पर मैच कराने की कोशिश करेंगे।




