KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर सियासत हुई और आखिरकार महंत को अपने बचाव में बयान जारी करना पड़ा। आज सक्ती जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी को डिफॉल्टर बताया है।
दरअसल, आज सक्ती जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने पीएम मोदी को डिफॉल्टर करार दिया और कहा कि नरेंद्र मोदी पिछले 10 साल से कोई भी गारंटी पूरी नहीं कर पाए हैं। चाहे लोगों को रोजगार देने की बात हो या लोगों को 15 लाख रुपये देने की बात हो। छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें डिफॉल्टर मानती है। इसलिए हम डिफॉल्टर के बारे में बात नहीं करते।




