Khabarwaad National desk: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2023 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम देख सकते हैं.
Read also: बेखौफ भूमाफिया: फर्जी चेक देकर किसान से लूटे करोड़ों की जमीन
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 28 मई को आयोजित की गई थी. जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स राउंड पास किया था, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र थे. यूपीएससी सीएसई मेन्स के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम आसानी से देख सकते हैं.




