Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » चीनी वैज्ञानिकों का कमाल, हड्डियों और फूलों से बनाया अनोखा हीरा, कीमत सुनते ही आ जाएंगे चक्कर!

    चीनी वैज्ञानिकों का कमाल, हड्डियों और फूलों से बनाया अनोखा हीरा, कीमत सुनते ही आ जाएंगे चक्कर!

    adminBy adminApril 19, 2024Updated:April 19, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    Khabarwaad international desk: तकनीक के मामले में चीन कितना आगे है, ये तो हम सभी जानते हैं. इस देश में छोटे-छोटे चिप से लेकर बड़े-बड़े रोबोट्स तक बनाए जाते हैं, जो लोगों का काम आसान बनाते हैं. यहां के वैज्ञानिक कभी-कभी ऐसी चीजें भी बना देते हैं, जो दुनियाभर के लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं. फिलहाल कुछ ऐसा ही कमाल इस देश के वैज्ञानिकों ने किया है. दरअसल, चीनी वैज्ञानिकों ने ऐसी-ऐसी चीजों का इस्तेमाल करके कृत्रिम हीरा बना दिया है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते.

    ऑडिटी सेंट्रल नामक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने विशेष रूप से लाल पेओनी से प्राप्त कार्बन तत्वों से 3 कैरेट का हीरा बनाया है. पेओनी एक फूल होता है, जो एशिया से लेकर यूरोप और पश्चिमी उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है. इस फूल को ‘फूलों की रानी’ भी कहा जाता है और कुछ लोग इसे रोमांस का प्रतीक भी मानते हैं. यह फूल कई रंगों में खिलता है, जिसमें गुलाबी, लाल, पीला, सफेद, बैंगनी और नीला रंग शामिल हैं. चीनी वैज्ञानिकों का दावा है कि दुनिया में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पेओनी फूल के इस्तेमाल से हीरा बनाया गया है.

    इस कंपनी ने बनाया अनोखा हीरा

    पेओनी से प्राप्त कार्बन तत्वों से बने दुनिया के इस पहले हीरे का हाल ही में चीन के हेनान प्रांत के लुओयांग में अनावरण किया गया. इसे कृत्रिम हीरे बनाने वाली कंपनी लुओयांग टाइम प्रॉमिस द्वारा लुओयांग नेशनल पेओनी गार्डन को दान में दिया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले महीने पेओनी गार्डन ने हीरा कंपनी को अनोखा हीरा बनाने के लिए जरूरी पेओनी की आपूर्ति की थी, जिसमें लगभग 50 साल पुराना पेओनी भी शामिल था.

    हीरे की कीमत कर देगी हैरान

    लुओयांग टाइम प्रॉमिस कंपनी के सीईओ वांग जिंग ने बताया कि इस अनोखे हीरे की कीमत 3 लाख युआन यानी 35 लाख रुपये से भी अधिक है. उन्होंने बताया कि ये हीरा बायोजेनिक कार्बन निष्कर्षण तकनीक का उपयोग करके उच्च तापमान और दबाव पर बनाया जाता है. हालांकि पेओनी से प्राप्त कार्बन तत्वों को हीरे में बदलने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक काफी जटिल है.

    कंपनी ने खुलासा किया कि बाल, हड्डियों और फूलों से कार्बन तत्वों को एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए उपकरण में निकाला जाता है और उन तत्वों को हीरे की संरचना में संयोजित किया जाता है. इस तरह ये अनोखा हीरा बनकर तैयार हो जाता है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bbc news bharat diamond bourse breaking news diamond diamond bourse diamond bourse surat diamond city surat diamond market news today diamond ring diamonds india news lab grown diamond in news latest news news surat diamond surat diamond bourse surat diamond bourse news surat diamond city surat diamond city news surat diamond company surat diamond hub surat diamond market top news why lab grown diamond in news world news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.