Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, April 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अवैध कब्जाधारियों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, नोटिस जारी

    अवैध कब्जाधारियों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, नोटिस जारी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 23, 2024 दुर्ग संभाग No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD BHILAI. नगर निगम की टीम ने स्मृति नगर वार्ड 2 और चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज कुरुद के पास अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। टीम ने इस दौरान शासकीय जमीन पर कब्जा करके मकान बनाने और अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 2 मकानों में नोटिस भी चस्पा किया गया है। भिलाई नगर निगम के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने बताया कि उन्हें लगातार अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मिल रही थी। इस पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने जोन कमिश्नर और भवन अनुज्ञा अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

    साथ ही इन अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि पूरे निगम क्षेत्र का भ्रमण करें और जहां भी नियम विरुद्ध निर्माण हो रहा है या अवैध प्लॉटिंग हो रही है तो उस पर कार्रवाई करें।

    जुनवानी क्षेत्र के स्मृति नगर वार्ड में कार्रवाई
    इसके बाद निगम के भवन अनुज्ञा शाखा और जोन 1 नेहरू नगर, जोन 2 वैशाली नगर की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई के लिए निकली। टीम सबसे पहले जुनवानी क्षेत्र के स्मृति नगर वार्ड 2 में पहुंची। यहां इंपीरियल होटल के पीछे शासकीय भूमि (खसरा नंबर 318/1,2 एवं 3) के 1.25 एकड़ भूमि में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। वहां पर मुरुम का सड़क भी बना दी गई थी और प्लाट भी काट दिए गए थे।

    निर्माणाधीन 2 भवनों पर नोटिस चस्पा
    टीम ने यहां बुलडोजर चलाकर मार्ग संरचना को खत्म किया और मुरुम जब्त किया है। इस दौरान टीम ने निर्माणाधीन 2 भवनों पर नोटिस चस्पा कर भवन स्वामी को भूमि और भवन निर्माण संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है।

    सीएम मेडिकल कॉलेज के पास चला बुलडोजर
    इसके बाद टीम जोन 2 वैशालीनगर क्षेत्र अंतर्गत कुरुद क्षेत्र में पहुंची। यहां चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास खसरा नंबर 172/ 1व 2 मैं किए जा रहे अवैध प्लाटिंग की मार्ग संरचना को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमान्शु देशमुख, जोन आयुक्त येशा लहरे, उप अभियंता सिध्दार्थ साहू, सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू, जेपी तिवारी, वार्ड प्रभारी ईमान सिंह कनौजे, अंजनी सिंह सहित तोड़फोड़ दस्ता के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

    जमीन खरीदने से पहले निगम के इस नंबर पर लें जानकारी
    निगम कमिश्नर ने अवैध प्लॉटिंग और शासकीय जमीन खरीदी बिक्री करने वालों से बचने के लिए एक विभागीय नंबर जारी किया है। निगम ने सभी लोगों से अपील की है कि अगर वो भिलाई नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कहीं भी जमीन या प्लॉट खरीद रहे हों तो उससे पहले उसकी सत्यता जांच लें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhilai bhilai chemical factory fire news bhilai crime news bhilai nagar nigam bhilai news breaking news bulldozer action in bhilai bulldozer action in bhilai cg bulldozer action in bhilai durg bulldozer action in bhilai news bulldozer action in cg bhilai CGNews chhattisgarh news durgbhilai latest news latest news madhya pradesh news news raipur bulldozer action latest news surya mall bhilai wine shop today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    अफीम कांड में पुलिस की कार्यवाही के बीच मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल, भीड़ और पुलिस में झूमाझटकी

    दुर्ग में अफीम की खेती का खुलासा, खेत में मिली फसल; भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पर आरोप

    CG NEWS: ऑर्डर लेट हुआ तो भड़क गया ग्राहक, डोमिनोज आउटलेट में तोड़फोड़…

    वैशाली नगर में अनूठी पहल: विधायक रिकेश सेन दिलाएंगे बेटियों को ‘सेलिब्रिटी ब्राइडल लुक’, सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा मेकअप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.