Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » खबर देने वाला ही निकला हत्यारा, ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

    खबर देने वाला ही निकला हत्यारा, ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 28, 2024 अपराध No Comments2 Mins Read

    KHABARWAAD DURG. मोहन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई हलवाई ठेकदार की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पैसों के लेनदेन को लेकर हलवाई ठेकेदार की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। शव का शुलभ शौचालय के डबरी में ठिकाने लगा दिया। हत्या की सूचना एक आरोपी ने ही पुलिस को दी थी। पुलिस को मर्ग जांच के दौरान पीएम रिपोर्ट में हत्या का पता चला और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    मामले का खुलासा करते हुए दुर्ग शहर एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि प्रार्थी राधेश्याम वर्मा ने 22 अप्रैल को थाने में आकर बताया कि गेंदी डबरी शुलभ शौचालय में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शव की शिनाख्त तितुरडीह नायापारा निवासी शेखर यादव उर्फ बंटी के रूप हुई। शव का पीएम कराया गया और पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

    Read Also-  सलमान खान फायरिंग केस:  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की बढ़ी मुश्किल

    जांच के दौरान पुलिस को सूचना देने वाले राधेश्याम यादव उर्फ बुद्ध पर शक हुआ। मृतक से राधेश्याम की दोस्ती थी। शक के आधार पर पुलिस ने राधेश्याम यादव, उसके दो साथी प्रकाश यादव उर्फ पप्पू व महावीर यादव उर्फ बातू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शेखर यादव हलवाई ठेकेदारी का काम करता है और तीनों ने उसके पास काम किया था। काम के बाद पूरा पैसा नहीं दिया। पैसों की मांग करने पर घूमता था। इसी कारण आरोपियों ने मृतक को शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी।

    आरोपियों ने हाथ, मुक्का, लात घूंसा, बांस के डंडे व अन्य हथियार से जमकर पीटा। इससे शेखर यादव की मौके पर मौत हो गई। बचने के लिए तीनों आरोपियों ने शव को शुलभ शौचालय के अंदर रख दिया। इसके बाद आरोपी राधेश्याम यादव खुद थाने पहुंचकर शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhilai crime news bhilai crime news cg breaking news cg durg news chhattisgarh news crime news durg breaking news durg crime news durg crime news cg durg hindi news durg in hindi news durg latest news durg murder news durg news durg news cg durg news in hindi durg news murder durg today latest news durg today news latest news madhya pradesh news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    अफीम कांड में पुलिस की कार्यवाही के बीच मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल, भीड़ और पुलिस में झूमाझटकी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.