Khabarwaad National Desk: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को तोड़ मरोड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में अहमदाबाद साइबर क्राइम ने 2 आरोपी को गिरफतार किया है। इनकी पहचान कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के PA सतीश वसानी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आर बी बारिया के तौर पर हुई है।
Read also: रामदेव को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पतंजलि की 14 दवाओं पर बैन
इन पर आरोप है कि इन्होंने गृह मंत्री अमित शाह का वीडियो एडिट करके उसे वायरल किया। सोशल मीडिया शाह का आरक्षण खत्म करने से जुड़ा यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो गया था। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री की तरफ से एक एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।
गुजरात पुलिस के अहमदाबाद शहर में डीसीपी साइबर क्राइम डॉ. लवीना सिन्हा ने बताया गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को तोड़ मरोड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में अहमदाबाद साइबर क्राइम ने दो आरोपी को अरेस्ट किया गया है। इसमें कांग्रेस के वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी के पीए सतीश वंसोला और आप कार्यकर्ता आर बी बारिया शामिल हैं। सिन्हा ने बताया कि दोनों के खिलाफ आईपीसी 153,153A, 171G, 469, 5050(1)b की धारा में गिरफ्तार किया गया।दिल्ली पुलिस भी इसी वीडियो मामले में सबसे पहले FIR दर्ज कर जांच कर रही है।




