Khabarwaad National Desk:चुनाव आयोग ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के दो चरणों के मतदान के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए है। पहले चरण में 21 राज्यों व संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर 66.17 प्रतिशत और दूसरे चरण में 13 राज्यों व संघ शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 66.71 प्रतिशत हुआ है।
पहले चरण में सबसे अधिक मतदान लक्षद्वीप में 84 प्रतिशत हुआ है, जबकि पश्चिम बंगाल में 81.91 प्रतिशत हुआ है। वहीं दूसरे चरण में सबसे अधिक 84 प्रतिशत मतदान मणिपुर में और 81.17 प्रतिशत मतदान असम में हुआ है।
Read also: पहले और दूसरे चरणों के मतदान का अंतिम आंकड़ा जारी, 66 प्रतिशत से अधिक हुई वोटिंग
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के अब तक के दोनों चरणों के अंतिम आंकड़े ऐसे समय जारी किया है, जब कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस की ओर अब तक मतदान के अंतिम आकंड़े जारी न किए जाने को लेकर सवाल खड़े किए गए थे।
लोकसभा चुनाव में कुल 67.40 प्रतिशत मतदान
आयोग ने इसके साथ ही 2019 के मतदान के आंकड़े भी जारी किए है, उस समय लोकसभा चुनाव में कुल 67.40 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 में सबसे अधिक 85 प्रतिशत मतदान लक्षद्वीप और 83 प्रतिशत मतदान मिजोरम में हुआ था।
Read also: अनंतनाग-राजौरी सीट पर वोटिंग की तारीख बदली, तीसरे की जगह छठे चरण में होगी वोटिंग
आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस बार मतदान 2019 के मुकाबले कुछ कम है, हालांकि इसके पीछे मतदान सूची की पारदर्शिता को भी बड़ी वजह बताया जा रहा है। आयोग ने लंबी पहल के बाद मतदाता सूची से इस बार 1.68 करोड़ फर्जी व दोहराव वाले नामों को भी हटाया भी है।




