Khabarwaad national Desk: कोलकाता एयरपोर्ट के बाद अब राजभवन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। कोलकाता राजभवन भारतीय संग्रहालय सहित देशभर के 58 जगहों पर बम धमाके का धमकी भरे मेल भेजे गए है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो मई को कोलकाता आ रहे हैं। राजभवन में वे रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले ऐसी धमकी आने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।
Read also: कल कोरबा दौरे पर अमित शाह, सरोज पांडे के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार
इससे पहले ऐसी धमकी आने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। राजभवन ही नहीं नवान्न, भारतीय संग्रहालय को भी मेल भेजा गया है। कथित तौर पर इन सभी जगहों पर विस्फोट की धमकी वाले ईमेल भेजे गए है। कोलकाता पुलिस की खुफिया शाखा ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है जहां से मेल भेजे गए हैं।
Read also: पहले और दूसरे चरणों के मतदान का अंतिम आंकड़ा जारी, 66 प्रतिशत से अधिक हुई वोटिंग
पिछले सप्ताह कोलकाता हवाई अड्डे पर बम विस्फोट करने की धमकी वाली तीन दिनों के भीतर दो बार ईमेल भेजे गए। हालांकि, सघन तलाशी में कुछ नहीं मिला। इससे पहले कोलकाता के कई स्कूलों को भी बम को लेकर धमकी भरे मेल भेज गए थे। उनकी जांच में पता चला कि परेशान के लिए मेल भेजे गए थे।




