KHABARWAAD NATIONAL DESK. भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने मई महीने के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। मई 2024 में देशभर के अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक कुल 14 दिनों तक बंद रहेंगे। इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक हमेशा की तरह दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। साप्ताहिक अवकाश के अलावा मई में कई अन्य छुट्टियों के कारण विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 4 रविवार और 2 शनिवार (दूसरे और चौथे शनिवार) को बैंक बंद रहेंगे। वहीं कई राज्यों में अलग-अलग कारणों से 8 दिन बैंकों में काम नहीं होगा।
Read Also- April में जीएसटी कलेक्शन ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 मई यानी आज महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद है। वहीं लोकसभा चुनाव की वोटिंग के कारण भी मई में 3 दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आप छुट्टियों की जानकारी लेकर पहले ही बैंक से जुड़ा अपना काम निपटा सकते हैं। ऐसे में अगर आपका मई में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको इस महीने पड़ने वाली बैंक की छुटि्टयों का पता होना चाहिए। RBI के मुताबिक इस महीने में देशभर में बैंक 14 दिन बंद रहने वाले हैं।
| तारीख | बंद रहने का कारण | कहां बंद रहेंगे बैंक |
| 1 मई | महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस | बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, और त्रिवेंद्रम |
| 5 मई | रविवार | सभी जगह |
| 7 मई | लोकसभा चुनाव | अहमदाबाद, भोपाल, पणजी और रायपुर |
| 8 मई | रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती | कोलकाता |
| 10 मई | बसव जयंती और अक्षय तृतीय | बेंगलुरु |
| 11 मई | दूसरा शनिवार | सभी जगह |
| 12 मई | रविवार | सभी जगह |
| 13 मई | लोकसभा चुनाव | श्रीनगर |
| 16 मई | स्टेट डे | सिक्किम |
| 19 मई | रविवार | सभी जगह |
| 20 मई | लोकसभा चुनाव | बेलापुर और मुंबई |
| 23 मई | बुद्ध पूर्णिमा | अगरतला, आइजोन, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून,जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई,नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर |
| 25 मई | चौथा शनिवार | सभी जगह |
| 26 मई | रविवार | सभी जगह |




