Khabarwaad National Desk: JDU लोकसभा चुनाव के बीच नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। बिहार राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह ने बुधवार को जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अजित सिंह ने आरोप लगाया कि जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी कार्यकर्ताओं को विश्वास में लिए बिना बड़े फैसले लिए।
पीएम ने बिहार के स्पेशल स्टेटस पर कुछ नहीं बोला’
अजीत सिंह ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के बारे में कुछ नहीं कहा है। कुछ बीजेपी नेताओं ने खुलेआम कहा है कि वे संविधान बदल देंगे। वहीं, नीतीश कुमार ने इसको लेकर कुछ नहीं किया। यही कारण है कि मैंने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है”।
Read also: छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के दौरे पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कसा तंज, कहा- कितने भी बड़े नेता आ जाए, बीजेपी को नहीं पड़ेगा कोई फर्क
कौन हैं अजीत सिंह?
बता दें कि अजीत सिंह जगदानंद सिंह के छोटे बेटे और बक्सर से राजद उम्मीदवार सुधाकर सिंह के छोटे भाई हैं। अप्रैल 2022 में जदयू में शामिल होने से पहले वह राजद में थे। हालांकि, पार्टी ने उन्हें कोई बड़ा पद नहीं दिया। उनके सबसे छोटे भाई पुनीत सिंह भी राजद में हैं।




