khabarwaad Raipur: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स सीजी बोर्ड रिजल्ट उपरोक्त वेबसाइट पर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर नतीजे चेक कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सीजीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए। सीजी बोर्ड 10वीं में 342511 छात्र और 12वीं में 254906 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।
read also: महादेव सट्टा एप मामला : कई कारोबारियों सहित पुलिसकर्मियों के घर EOW का छापा, रायपुर सहित इन जगहों पर चल रही कार्रवाई
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा सीजीबीएसई के सभागृह में बोर्ड की अध्यक्ष रेणु पिल्ले द्वारा की गई। चुनाव आचार संहिता के चलते इस बार शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सके। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद टॉपरों को राज्य सरकारी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 2 मार्च 2024 से 21 मार्च तक , वहीं 12वीं की परीक्षा 1 मार्च, 2024 से 23 मार्च तक हुई थी।
Read Also: मतदान के दौरान EVM मशीन की बनाई हो वीडियो तो हो जाएं सावधान, पुलिस दर्ज कर रही केस, पढ़ें पूरी खबर
10वीं में जशपुर की सिमरन, 12वीं में सरायपाली की महक ने किया टॉप
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वी में जशपुर की सिमरन शब्बा ने टॉप किया है। वहीं 12वीं में सरायपाली की महक अग्रवाल ने टॉप किया है।




