KHABARWAAD BILASPUR. लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में तीसरे चरण में मतदान मंगलवार को हुआ। इस दौरान बहुत से लोगों ने मतदान के दौरान पार्टी विशेष को वोट डालते हुए वीडियो बनाया और पार्टी विशेष को मत देने अपील भी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इतना ही नहीं किसी एक ने नहीं बल्कि कई लोगों ने इस तरह के वीडियो बनाए है। इस पर नोडल अफसर ने इसे मतदान की गोपनियता भंग करने का मामला माना है और सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत की है।
बता दें, मंगलवार को लोक सभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। मतदान के दौरान कई लोगों ने गोपनियता को भंग करने का प्रयास किया है। सोशल मीडिया में बहुत से वीडियो सामने आये है। नोडल अफसर के शिकायत पर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अभी एक ही व्यक्ति के वीडियो को अपलोड करने की शिकायत मिली है। पुलिस ने धारा 128 और 130 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। उसका नाम गुप्त रखा गया है। पुलिस अन्य मामलों की शिकायत होने पर उन पर भी कार्रवाई करने की बात कह रहीं है।
Read Also- इस जिले में फिर मंडरा रहा डायरिया और पीलिया का खतरा, गंदे पानी से ग्रामीण परेशान
कांग्रेस-बीजेपी समर्थकों ने बनाए वीडियो
मतदान के प्रक्रिया के दौरान मोबाइल फोन को अंदर ले जाने से मना किया गया था। लेकिन इसके बाद भी मतदान करते हुए कई लोगों ने बीजेपी व कांग्रेस पार्टी के समर्थको ने कई वीडियो बनाया है और मतदान करने के बाद अपने पसंदीदा पार्टी के पक्ष में वोट देने की भी अपील की है।
शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात
पुलिस ने एक मामला तो दर्ज कर लिया है। लेकिन बहुत से लोगों ने वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस व रिल्स बनाए है।
लेकिन अभी तक अन्य के नाम पर शिकायत नहीं हुई है। इस वजह से कार्रवाई नहीं होने की बात कहीं है। यदि कोई शिकायत करता है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।




