Khabarwaad National Desk: राजधानी को दो अस्पतालों को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद अस्पताल में पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारी पहुंच गये हैं. पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है. यह धमकी दिल्ली के बुराड़ी सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल को मिली है. इससे पहले भी दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली था.
Read Also: शिवनाथ नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, घंटों की मशक्कत के बाद शव को निकाला गया बाहर
वहीं दिल्ली के दो सौ से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. वहीं, दिल्ली फायर सर्विस ने कहा है कि अस्पताल के अलावा आईजीआई एयरपोर्ट को भी बम की धमकी वाला ईमेल मिला है.
Read Also: सुसाइड का लाइव वीडियो बनाकर फांसी के फंदे पर झूला नाबालिग, सोशल मीडिया पर वायरल
इससे पहले चाचा नेहरू अस्पताल को मिली थी धमकी
गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल को भी बम की धमकी वाला ईमेल मिला था. जिसके बाद पुलिस ने पूरे अस्पताल परिसर की जांच की थी. हालांकि जांच में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला था, जिसके बाद पुलिस ने बम की धमकी को अफवाह घोषित कर दिया था. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि एक अस्पताल कर्मी को सुबह के समय धमकी भरा ई-मेल मिला था. जिसके बाद बम निरोधक दस्ता, पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी.




