Khabarwaad National Desk: स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। दिल्ली पुलिस की टीम के साथ फॉरेंसिक टीम भी सीएम हाउस पहुंची थी। दिल्ली पुलिस की टीम के सीएम हाउस (CM House)पहुंचने के कुछ देर बाद स्वाति मालीवाल भी सीएम हाउस पहुंचीं। दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और बदसलूकी से जुड़े मामले के साक्ष्य भी जुटाए।
Read also: 150 से ज्यादा यात्रियों वाले एयर इंडिया फ्लाइट में लगी आग, दिल्ली में कराई गई लैंडिंग
सीएम हाउस में लगे CCTV कैमरे के फुटेज भी खंगाले गए। इससे पहले कल इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल का बयान लिया था और केजरीवाल के पीए बिभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एंट्री प्वाइंट से लेकर ड्राइंग रूम तक स्वाति के साथ पूरा घटनाक्रम समझा जाएगा ताकि उसी हिसाब से जांच आगे बढ़ाई जा सके।
Read also: ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन 18 मई से, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह करेंगे समर कैंप का शुभारंभ
बता दें कि सोमवार 13 मई को स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंची थीं। आरोपों के मुताबिक वहां पर अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को कॉल भी की थी। बाद में 16 मई को स्वाति मालीवाल के घर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची और उनका बयान लिया। स्वाति मालीवाल की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के पीए बिभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।




