KHABARWAAD NATIONAL DESK. आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित बदसलूकी मामला खूब तूल पकड़ चुका है। इस मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी आप भी सवालों के घेरे में हैं। अब इस मामले में स्वाति मालीवाल ने एक्स पोस्ट पर नया दावा किया है। उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि कल पार्टी के एक बड़े नेता का फोन आया। उसने बताया कैसे सब पर बहुत ज़्यादा दबाव है, मेरे ख़िलाफ़ गंदी बातें बोलनी हैं, पर्सनल फ़ोटोज़ लीक करके तोड़ना है। ये बोला जा रहा है कि जो भी मुझे सपोर्ट करेगा उसको पार्टी से निकाल देंगे।
कल पार्टी के एक बड़े नेता का फोन आया। उसने बताया कैसे सब पर बहुत ज़्यादा दबाव है, स्वाति के ख़िलाफ़ गंदी बातें बोलनी हैं, उसकी पर्सनल फ़ोटोज़ लीक करके उसे तोड़ना है। ये बोला जा रहा है कि जो उसको सपोर्ट करेगा उसको पार्टी से निकाल देंगे। किसी को PC करने की और किसी को ट्वीट्स करने…
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 22, 2024
स्वाति ने दावा किया कि आरोपी से डरता है बड़े से बड़ा नेता
इस पोस्ट में स्वाति ने आगे लिखा कि किसी को PC करने की और किसी को ट्वीट् करने की ड्यूटी मिली है। किसी की ड्यूटी है अमरीका में बैठे वॉलंटियर्स को फ़ोन करके मेरे ख़िलाफ़ कुछ निकलवाना, आरोपी के कुछ करीबी बीट रिपोर्टर्स की ड्यूटी है। कुछ फ़र्ज़ी स्टिंग ऑपरेशन बनाकर लाओ। तुम हज़ारों की फौज खड़ी कर दो, अकेले सामना करूंगी क्योंकि सच मेरे साथ है। मुझे इनसे कोई नाराज़गी नहीं है, आरोपी बहुत शक्तिशाली आदमी है। बड़े से बड़ा नेता भी उससे डरता है।
Read Also- CM आवास से CCTV का DVR जब्त कर ले गई दिल्ली पुलिस
स्वाति मालीवाल ने इसी पोस्ट में ये भी लिखा कि किसी की हिम्मत नहीं उसके ख़िलाफ़ स्टैंड ले पाए। मैं किसी से उम्मीद भी नहीं करती। दुख इस बात का लगा कि दिल्ली की महिला मंत्री कैसे हंसते मुस्कुराते पार्टी की एक पुरानी महिला साथी का चरित्र हरण कर रही है। मैंने अपनी स्वाभिमान की लड़ाई शुरू की है, इंसाफ़ मिलने तक लड़ाई लड़ती रहूंगी। इस लड़ाई में मैं पूरी तरह अकेली हूँ पर हार नहीं मानूंगी।




