KHABARWAAD RAIPUR. छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों के संविदा कर्मियों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। आत्मानंद स्कूलों के संविदा कर्मियों को अब सीधे सरकार से वेतन मिलेगा। संविदा कर्मियों को लोक शिक्षण संचालनालय वेतन देगा। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं सचिव को इस संबंध में जारी कर दिया गया है।




