Bigg Boss OTT 3 : ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की अनाउंसमेंट हो चुकी है। लेकिन इस बार करण जौहर या सलमान खना नहीं, अनिल कपूर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आने वाले हैं। शो को पहला प्रोमो सामने आ गया है, जिसके बाद फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस बार बिग बॉस ओटीटी को कब और कहां देखा जा सकता है।
Bigg Boss OTT 3 : अगर आप सोच रहे हैं कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ इस बार VOOT पर आएगा, तो ये खबर आपके लिए है। इस बार शो VOOT पर नहीं बल्कि जियो सिनेमा पर प्रीमियर होने के लिए तैयार है। प्रोमो सामने आने के साथ ही कंटेस्टेंट्स के नाम पर कयास भी लगने शुरू हो चुके हैं।
Read Also- सलमान खान पर हमले का प्लान, 4 गिरफ्तार, पाकिस्तान से मंगवाए थे खतरनाक हथियार
Bigg Boss OTT 3 : बिग बॉस ओटीटी का एक सीजन करण जौहर ने होस्ट किया तो दूसरा सीजन सलमान खान ने होस्ट किया। अब ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ आएगा और इसे अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं। जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा गया, ‘एक नया होस्ट बिग बॉस ओटीटी के नये सीजन के लिए और बिग बॉस की तरह, इनकी आवाज ही काफी है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 इस जून जियो सिनेमा प्रीमियम पर आ रहा है।’
View this post on Instagram
इसी के साथ एक टेंटेटिव रिलीज डेट भी सामने आ गई है। बिग बॉस के फैन पेज की तरफ से जानकारी शेयर की गई है कि इस बार का सीजन 22 जून से शुरू हो रहा है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से कन्फर्म डेट देना बाकी है।
Read Also- रिलीज हुआ ‘चंदू चैंपियन’ का धमाकेदार ट्रेलर, कार्तिक की एक्टिंग देख उड़े फैंस के होश
‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ में किसी भी कंटेस्टेंट्स का नाम आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो में आशीष शर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे, शहजादा धामी, विक्की जैन, शीजान खान और अरहान बहल जैसे सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट्स के तौर पर नजर आ सकते हैं। हालांकि, असल में कौन-कौन इस शो में शामिल होगा, इसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार और करना होगा।




