Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    June 20, 2026

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ के इस गांव में आज भी पीने के पानी के लिए ग्रामीण करते है मीलों का सफर तय, जल जीवन मिशन केवल नाम मात्र

    छत्तीसगढ़ के इस गांव में आज भी पीने के पानी के लिए ग्रामीण करते है मीलों का सफर तय, जल जीवन मिशन केवल नाम मात्र

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 14, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    CG Korea Breaking News

    CG Korea Breaking News:  कोरिया जिले  के सुदूर अंचल में आज भी कई ऐसे गांव हैं, जहां पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत और संघर्ष का सामना करना पड़ता है, तब कहीं जाकर उनकी प्यास बुझती है और उन्हें पीने के लिए पानी उपलब्ध हो पाता है। कोरिया जिले में स्थित तुर्रीपानी ग्राम की भी कहानी कुछ ऐसी ही है। जिले के सोनहत ब्लॉक में स्थित गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के अन्दर बसा एक गांव तुर्रीपानी है, जहां आज भी लोग तुर्रे का पानी पीकर अपनी गुजर बसर कर रहे हैं।

    एक ओर जहां केंद्र और राज्य सरकार आमजन के लिए मूलभूत सुविधाओं को उन तक पहुंचाने को लेकर प्रयासरत है। वहीं, दूसरी ओर जिले में जिस विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है वे मजे से वातानुकूलित कमरे में बैठे हैं और नौ दिन चले अढ़ाई कोस वाली कहावत को चरितार्थ करते नजर आ रहे हैं। सरकार की महत्वपूर्ण योजना में से एक जल जीवन मिशन का कोरिया जिले में बुरा हाल है। यह योजना कोरिया जिले में कितनी सफल हो पाएगी इस पर भी प्रशन चिन्ह लगता नजर आ रहा है।

    Read Also-  पानी की किल्लत से जूझ रहे नगरवासी, आक्रोशित महिलाओं ने घेरा जोन ऑफिस

    CG Korea Breaking News:  इस तुर्रे से ही इस गांव का नाम तुर्रीपानी पड़ा। यह तुर्रा किसी समतल स्थान पर नहीं है, बल्की तुर्रे तक पहुंचना बहुत ही संघर्ष पूर्ण है और तुर्री पानी की ग्रामीण महिलाएं और पुरुष यह कार्य रोज करते हैं। यह तुर्रा घने जंगल में पहाड़ों के नीचे स्थित है। जहां प्रतिदिन महिलाएं पहाड़ी चट्टानों से होते हुऐ सैकड़ों फीट नीचे जाकर तुर्रे से पानी भरकर वापस लौटती हैं। तुर्रे के पास ही खतरनाक सांपों का डेरा रहता है तो वहीं जंगली जानवरों का भी भय हर समय बना रहता है।

    CG Korea Breaking News:   बावजूद इसके ग्रामवासी आज भी इस तुर्रे पर ही निर्भर हैं और यहीं से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाते हैं। कहने को तो गांव में तुर्रे से पानी के लिए सोलर पंप और पाइप भी बिछाया गया है और उसमें पानी भी आता है, लेकिन वह पानी ग्रामवासियों के लिऐ पर्याप्त नहीं होता तो वहीं गर्मी के दिनों मे पानी गर्म आता है और पीने में स्वाद भी अच्छा नहीं लगता, जिस कारण ग्रामीणों को मजबूरन तुर्रे से ही पानी लाना पड़ता है। गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन का कार्य और नल के बेस तो बने हैं, लेकिन न ही टंकी का पता है और न ही पानी का। दो साल से ये योजना ग्रामवासियों के लिए सिर्फ सफेद हाथी साबित हो रही है।

    Read Also-  लोगों के घरों तक नल तो पहुंचा, लेकिन उसमें नहीं आ रहा पानी, ग्रामीणों में आक्रोश

    वहीं, संबंधित लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के ईई सीबी सिंह ने कहा कि वहां भू-जल की समस्या है और टयूबवेल असफल हो जाता है। हालंकि दो सौ फीट से दो स्टेज में पानी लाते हैं। हाथियों ने कुछ स्थान पर पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है तो कुछ जगह ग्रामीणों ने नुकसान कर दिया। पाइप से इसलिए अभी एक ही जगह पानी गिर रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news chhattisgarh chhattisgarh news chhattisgarhi news korea latest news korea news korea news cg korea news chhattisgarh korea news today live korean news korean news latest
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    गर्लफ्रेंड के साथ फॉरेस्ट गार्ड को नर्सरी में युवकों ने पकड़ा, डंडे-बेल्ट से की जमकर पिटाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.