Raipur Breaking News : मोहबा बाजार अशोका बिरयानी के सामने जमकर बवाल होने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय युवा देर रात तक खुलने का विरोध कर रहे है।
साथ ही युवा अशोका बिरयानी के ऊपर गंभीर आरोप लगा रहे है। हंगामा को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गए है। अशोका बिरयानी तेलीबांधा में कुछ दिन पहले हुआ था हादसा – उल्लेखनीय है कि इलेक्ट्रीशियन नीलकमल कुमार पटेल और डेविड साहू की गटर साफ करने के दौरान मौत हो गई थी। मौत का कारण जहरीली गैस बताया गया।
Read Also : हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा-2024 पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम जारी, यहां एक क्लिक में देखें रिजल्ट
हादसे के बाद अशोका बिरयानी की सभी ब्रांच को सील कर दिया गया था। कलेक्टर डा. गौरव सिंह ने कहा था कि जांच में पाया गया कि कई ब्रांचों के गुमास्ता लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी है। कुछ जगहों पर साफ-सफाई संबंधी समस्याओं के कारण इन्हें सील कर दिया गया।




