Raipur Today News: रायपुर में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कई बार कार्रवाई की मांग को लेकर NSUI आज प्रदर्शन करेगी। यात्रा आज दोपहर एक बजे जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तर के सामने शव यात्रा निकालेगी। बिना मान्यता वाले KPS समेत सभी निजी स्कूलों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Raipur Today News: लेकिन अब तक कोई एक्शन न लेने को लेकर छात्र संगठन अपना विरोध जताएगी। NSUI का आरोप है कि, राजधानी में चलने वाले KPS के ज्यादातर स्कूलों के पास मान्यता नहीं है। रायपुर में बड़ी संख्या में ऐसे प्ले स्कूल भी चलाए जा रहे हैं, जिनकी न तो मान्यता है और न ही दिशा निर्देशों के अनुसार उन स्कूलों का संचालन हो रहा है।
Read Also- सीएम साय महतारी वंदन योजना की 5वीं किस्त करेंगे जारी, शिक्षा विभाग की लेंगे बैठक, आज के दिन क्या होने वाला है खास, जानिए एक क्लिक में यहां
जिला शिक्षा अधिकारी पर संरक्षण का आरोप
Raipur Today News: NSUI का आरोप है कि, स्कूलों में चल रही इस धांधली को रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल संरक्षण दे रहे हैं। उनके ही इशारे पर इन स्कूलों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं हो रहा है। ये बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
Read Also- आज महतारियों के खातों में आएगी महतारी वंदन योजना की चौथी किस्त, सीएम साय करेंगे ट्रांसफर
जानिए क्या है पूरा मामला
राजधानी के गली-मोहल्लों में चल रहे निजी स्कूलों की मान्यता को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत मिली थी। जांच के बाद पता चला कि 16 में से सिर्फ 2 स्कूलों को ही मान्यता मिली हुई है। बाकी अन्य के पास मान्यता नहीं है। जिसके बाद से ही यूथ कांग्रेस और NSUI ने प्रदर्शन कर गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लगभग महीने भर पहले बिना मान्यता के संचालित होने वाले चैतन्य टेक्नो स्कूल की अमलीडीह ब्रांच को जिला शिक्षा अधिकारी ने सील किया था।
Read Also- राजधानी में लिफ्ट देने के बाद छात्र से लूट, ATM पिन नहीं बताया तो पटक- पटक किया लहुलुहान, इलाज के दौरान हुई मौत
मान्यता के बिना छात्रों को एडमिशन देने के कारण स्कूल की दो ब्रांच पर 1-1 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है। लेकिन निजी प्रबंधन के स्कूलों पर कार्रवाई नहीं होने पर NSUI लगातार जिला शिक्षा अधिकारी से कार्रवाई की मांग कर रहा है।




