Weather News in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आज से अगले तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। इससे प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना है। साथ ही दक्षिण भागों में भारी के आसार हैं। कई जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं, जहां गरज चमक के साथ तेज हवा और भारी बारिश की संभावना है। इन जगहों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
Read Also- कल से पटवारी संघ का अनिश्चित कालीन हड़ताल, सरकार को दी थी पहले चेतावनी
Weather News in Chhattisgarh: मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवती परिसंचरण दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास मध्य पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किलोमीटर के मध्य स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज से अगले तीन दिनों तक अधिकांश जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण भागों में भारी बारिश की संभावना है।
Read Also- शेयर मार्केट में इंवेस्ट कराने का झांसा देकर महिला से 81 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Weather News in Chhattisgarh: प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। रायपुर में 34.2, माना एयरपोर्ट में 33, बिलासपुर में 33.4, पेंड्रा रोड में 30.8, अंबिकापुर में 31.5, जगदलपुर में 29.3, दुर्ग में 32.6 और राजनांदगांव में 32.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।




