Patwari Sangh Announced strike: छत्तीसगढ़ के पटवारी अपने 32 सूत्रीय मांगों को कल से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे राजस्व विभाग में होने वाले काम-काज पूरी तरह से प्रभावित होंगे। पटवारी संघ ने अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने से दो दिन पूर्व ही अपनी मांगों को पूरा करने के लिए कहा था। लेकिन उनकी मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। इसलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है।
Read Also- Hotel Babylon Inn में मिली महिला की लाश, पुलिस ने जताई ये आशंका
Patwari Sangh Announced strike: पटवारियों की मांग है कि ऑनलाइन काम के लिए कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट जैसी सुविधा सरकार की ओर से दी जाए। साथ ही ऑनलाइन एप भुइंया में नक्शा, बटांकन संशोधन को लेकर आने वाली तकनीकी समस्याओं को दूर की जाए है। इसके लिए उन्होंने जिले स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना की मांग की है।
Read Also- 4 ASI सहित 19 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश
Patwari Sangh Announced strike: छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ ने सरकार को चेतवानी देते हुए कहा था कि दो दिनों के अंदर समस्या का समाधान नहीं होता है तो फिर वे अनिश्चित कालीन आंदोलन पर जा सकते हैं। राजस्व पटवारी संघ ने राजस्व मंत्री के सामने भुईंया एप में सुधार के अलावा लगभग 32 मांगो का एक चार्टर रखा है और अभी 8-9 जुलाई को आंदोलन की चेतावनी दी है।
Read Also- शराब के नशे में धुत युवकों ने की बार में तोड़फोड़, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
वहीं इस मामले में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा का कहना है कि पटवारी संघ के कुछ नेता अपने एक साथी को बचाने के लिए आंदोलन की बात कर रहे हैं। जहां तक भुईंया एप में जो कठिनाई आ रही है उसे सुधार करने का प्रयास जारी है।




