Tiranga Yatra in MP: भोपाल में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में कोलार के मदर टेरेसा स्कूल से भैंसाखेड़ी तक 30 किलोमीटर लंबी यह यात्रा होगी। दो पहिया वाहन से निकलने वाली तिरंगा यात्रा में 30 हजार से अधिक वाहन शामिल होंगे।
Read Also- छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में 7 दिनों तक होगी जोरदार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट…
CM मोहन करेंगे तिरंगा यात्रा का शुभारंभ
Tiranga Yatra in MP: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे हैं। यह तिरंगा यात्रा ‘‘कर्मश्री’’ संस्था के तत्वाधान में आयोजित की जाएगी। यात्रा के लिए वाहनों का पंजीयन किया गया है। अब तक 33 हजार से अधिक दोपहिया वाहनों का पंजीयन किया जा चुका है। एक दोपहिया पर दो लोग सवार होंगे। इस तरह से दोपहिया वाहनों मे सवार लगभग 65 से 70 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
Read Also- डायरिया का कहर जारी, यहां मिले 40 से अधिक मरीज
हाथों में तिरंगा लहरा कर करें यात्रा का स्वागत- रामेश्वर शर्मा
Tiranga Yatra in MP: शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का स्वागत फूलों से करने के बजाय हाथों में तिरंगा लहराते हुए करें। तिरंगा यात्रा के वाहन सवारों के साथ यात्रा मार्ग में लाखों हाथों में तिरंगा लहराएगा। इससे तिरंगे की शान भी बढ़ेगी। नई पीढ़ी के मन में राष्ट्रभक्ति का सागर भी हिलोरें मारेगा।




