Health Tips and Care: नाक में होने वाली एलर्जी को लोग बहुत सामान्य बीमारी समझकर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन कभी-कभी ये एलर्जी जिसको साइनस कहा जाता है आंखों की रोशनी भी छीन सकती है। सर गंगाराम हॉस्पिटल में एक ऐसा ही मामला सामने आया। सर गंगाराम हॉस्पिटल में 27 वर्षीय डॉ। आरजी अपनी दाईं आंख में रोशनी कम होने की शिकायत लेकर ENT की OPD में पहुंचे, उन्हें पिछले तीन महीनों से दाईं तरफ नाक में साइनस की समस्या हो रही थी। अस्पताल में मरीज के साइनस का सीटी स्कैन किया गया। फिर नाक के पॉलिप्स और फंगल साइनुसाइटिस का इलाज किया गया, जो स्फेनोइड साइनस के अंदर ओप्टिक नर्व पर दबाव डाल रहा था, यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें अगर तुरंत ध्यान नहीं दिया जाए तो प्रभावित आंख में पूरी तरह से अंधापन हो सकता है।
Read Also- बढ़ता गुस्सा, शरीर का बन रहा है दुश्मन, इन अंगों पर होता है बुरा असर, जानें Anger को कैसे कंट्रोल करें
Health Tips and Care: उन्हें IV एंटीबायोटिक्स और स्टेरॉयड दिए गए, जिससे ओप्टिक नर्व पर दबाव में सुधार हुआ। उन्होंने एंडोस्कोपिक ऑप्टिक नर्व डीकंप्रेशन के साथ इमरजेंसी में साइनस की सर्जरी करवाई। सर्जरी के दौरान, फंगस को स्फेनोइड साइनस में ओप्टिक नर्व और दिमाग की परत के बीच फैलते हुए देखा गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद बीमारी को पूरी तरह से ठीक किया और ओप्टिक नर्व के आसपास की सूजन को हटाया।
Read Also- जिम जाने से हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, जानें इससे कैसे बचें?
प्रदूषण से बढ़ रहा साइनस
Health Tips and Care: एसजीआरएच के ईएनटी सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मनीष मुंजाल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के चलते इन मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे नाक में एलर्जी होती है और आमतौर पर मरीज नाक में जकड़न और नाक से बहने वाले डिस्चार्ज की शिकायत के साथ डॉक्टर के पास आते हैं।




