Madhya Pradesh Road Accident: मध्य प्रदेश के छत्तरपुर में बड़ा हादसा हो गया। यहां महोबा से बागेश्वर धाम जाते समय ऑटो और ट्रक की टक्कर में सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा NH39 हाइवे पर हुआ है। भीषण सडक हादसे में घायल होने वाले लोगों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। घटना सुबह 5 बजे हुई। हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। मृतकों में बूढ़े और बच्चे भी शामिल हैं।
Read Also- युवती से सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी ने जंगल ले जाकर किया रेप, फिर बारी-बारी से दोस्तों ने बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज
Madhya Pradesh Road Accident: हादसा काफी भीषण था। जानकारी के मुताबिक, ऑटो में क्षमता से ज्यादा सवारियां सवार थीं। ये सभी श्रद्धालु स्टेशन से बागेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बागेश्वर धाम रक्षा बंधन और जन्माष्टमी में भगवान के दर्शन करने के लिए काफी श्रद्धालू आए थे। सभी सवारियां स्टेशन से बाहर आकर सवारी वाले ऑटो में सवार हुई थीं।
Read Also- दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिसकर्मी सहित 3 लोगों की मौत
क्षमता से ज्यादा थीं सवारियां
Madhya Pradesh Road Accident: ऑटो चालक ने ज्यादा सवारियां होने की वजह से ऑटो की क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठा लीं। इसके साथ ही सवारियों का सामान भी ऑटो के ऊपर रखा हुआ था। इसी बीच ऑटो की तेज रफ्तार और ओवरलोड होने के कारण वह आगे जाकर एक ट्रक से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इसके अलावा इस दर्दनाक हादसे में लगभग सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई।
Read Also- साइबर ठगों से रहें सावधान… Whatsapp DP में कलेक्टर का फोटो लगाकर मांग रहे रुपए
झांसी खजुराहो हाईवे के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा झांसी-खजुराहो हाईवे एनएच 39 के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रास्ते में जा रहे दूसरे यात्रियों ने घायल हुए यात्रियों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, साथ ही हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। लोगों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।




