MP Breaking News: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में स्थित इंडस्ट्रीज एरिए के मालवा ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार तड़के केमिकल में बलास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण 4 कर्मचारी झुलस गए। जिन्हें रतलाम जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में झुलसे एक कर्मचारी की हालात गंभीर बनी हुई है।
Read Also- CG शराब घोटाला मामले में 15 आबकारी अधिकारी रेडार में : जल्द शुरू होगी सख्ती; इन अफसरों के खिलाफ हुई FIR, देखे लिस्ट…
MP Breaking News: मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुआ है। मालवा ऑक्सीजन प्लांट के प्रोडक्शन यूनिट में 4 कर्मचारी इंटरमीडिएट केमिकल को ट्रांसफर करने का काम कर रहे थे। तभी अचानक केमिकल में ब्लास्ट हो गया, जिससे वो चारों आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। घायल कर्मचारियों के मुख्य रूप से हाथ और चेहरे झुलसे हैं।
Read Also- चलती बस में लूट करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, नाबालिग भी शामिल
MP Breaking News: घटना के बाद फैक्ट्री से तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। पुलिस भी घायलों के बयान लेने पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद घायल कर्मचारियों को इंदौर रेफर कर दिया गया है। इधर, जानकारी लगते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी कर्मचारी 30 प्रतिशत तक झुलसे है।
Read Also- एकलव्य विद्यालय के 40 बच्चे हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, अधिकारियों में मचा हड़कंप
सामने आई हादसे की वजह
मालवा ऑक्सीजन के एचआर अधिकारी रोहित दवे का कहना है कि ये हादसा रात 3 बजकर 50 मिनट पर हुआ है। हादसा उस समय हुआ, जब मटेरियल की रिचार्जिंग हो रही थी। इस दौरान कर्मचारियों को मटेरियल का पावडर में कैच स्पार्क हो गया, जिससे अचनाक यह दुर्घटना हुई है।




