आशीष पदमवार…
Politics News: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने जिला मुख्यालय बीजापुर में प्रेस वार्ता का आयोजन कर जिले के कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 8 माह के भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गयी है और रोज-रोज प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है जो बेहद चिंता जनक हैं इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है राजधानी में महिलायें सुरक्षित नहीं है। रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया उसमें भी सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। बलात्कार का रिपोर्ट लिखा गया, यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में भाजपा की सरकार लगी है।
Read Also- PM मोदी ने पैरा ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से की फोन पर बात
Politics News: प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के 8 माह के कार्यकाल में महिलायें खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही है। बस्तर, जशपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर में भी महिलायें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है उन्होंने आगे कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार जिसे इन मामलों को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करवाना चाहिये, वह बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है।
Read Also- टीका लगने के बाद दो मासूमों की मौत, सरकार ने बनाई राज्य स्तरीय जांच समिति, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- जांच पूरी होने तक वैक्सीनेशन बंद, दोषियों पर होगी कार्रवाई….
Politics News: बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक 8 माह में प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हुये है और 600 से अधिक बलात्कार की घटना हुई है। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भिलाई के डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना हो गयी। बिना एफआईआर के एसपी ने घटना को नकार दिया, जबकि पॉक्सो एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी कोई घटना होने पर पहले एफआईआर होना चाहिये उसके बाद जांच होनी चाहिये।भिलाई के बच्ची के साथ दुराचार के मामले में दो-दो डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्ची के साथ गलत हुआ है। उसके बाद एसपी मामले को नकारते है।
विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार से सवाल करते हुए कहा कि पुलिस ने एफआईआर कब किया ? मेडिकल बोर्ड का गठन कब हुआ ? बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कब कराया गया ? घटना सरकार के संज्ञान में था। सरकार ने क्या कार्यवाही किया.? पॉक्सो एक्ट में FIR बिना किये क्लीनचीट दिये जाने के कारण एसपी पर कार्यवाही क्यों नहीं किया गया ?
Read Also- पुलिस कस्टडी से दो चोर फरार, SP ने ASI और आरक्षक को किया निलंबित, एक प्रधान आरक्षक और नगर सैनिक लाइन अटैच
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया, पुलिस रिपोर्ट लिखने में बहानेबाजी कर रही थी, मीडिया में दबाव के बाद रिपोर्ट लिखा गया। जशपुर के एक नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। कोण्डागांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया, 20 दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गयी। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी पर मौन है। बीजापुर जिले में भी लगातार महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है भाजपा सरकार घटनाओं को रोक पाने में विफल है। विधायक विक्रम मंडावी प्रेस वार्ता में कहा कि इस मामले में कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि हम अपनी बहन, बेटियों की रक्षा की लड़ाई लड़ेंगे, आंदोलन करेंगे। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिये मजबूर करेंगे।




