CM Vishnudev Sai News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 14 सितंबर को राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम में आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत करमा तिहार में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय आराध्य माता करमा देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कंवर समाज हरि हरवंश सिंह मिरी करेंगे।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग, श्री नंदकुमार साय, अध्यक्ष महिला प्रभाग अखिल भारतीय कंवर समाज पमशाला, जशपुर शकौशल्या साय और संरक्षक छत्तीसगढ़ कंवर समाज विकास समिति टाटीबंध रायपुर, श्रीमती उर्मिला जे.एल. पैकरा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ट सामाजिक प्रतिनिधि गण डी.डी. सिंह, नकुल चंद्रवंशी श्री टीकाराम कंवर भीम सिंह कंवर, विनोद साय, जयप्रकाश साय, श्री आर.एन. साय, मनोहर सिंह पैकरा, शिवकुमार कंवर, तिमीरेंदु शेखर सिंह कंवर, महिपाल सिंह कंवर और संकेत साय पैकरा शामिल होंगे।




