Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, April 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » निकाय-चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने 2 दिन बिलासपुर में रहेंगे जांगिड़, संगठन को मजबूत बनाने देंगे टिप्स

    निकाय-चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने 2 दिन बिलासपुर में रहेंगे जांगिड़, संगठन को मजबूत बनाने देंगे टिप्स

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 21, 2024Updated:October 21, 2024 राजनीति No Comments3 Mins Read
    Chhattisgarh Political News
    Chhattisgarh Political News

    Chhattisgarh Political News: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी विजय जांगिड़ 21 से 22 अक्टूबर बिलासपुर में रहेंगे। शहर और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसमें वह भाजपा सरकार की नाकामी को मजबूती से रखने के साथ ही कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर चुनाव में जीत का टिप्स देंगे। इस बैठक में कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल भी मौजूद रहेंगे।

    निकाय चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर
    दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों के साथ ही कांग्रेस में भी सरगर्मी बढ़ गई है। इसके चलते अब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश का दौरा शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ रायपुर दक्षिण में विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी चल रही है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज गुटबाजी को भुलाकर एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में दमखम के साथ उतरने की रणनीति बना रहे हैं। साथ-साथ नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर भी कांग्रेस के दिग्गज तैयारी में है।

    Read Also-  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, फडणवीस सहित 99 उम्मीदवारों की घोषणा

    विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक
    Chhattisgarh Political News:  छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी विजय जांगिड़ 21 अक्टूबर को कांग्रेस में भवन में शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसे शहर कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक माना जा रहा है। जांगिड़ दोपहर 12 बजे से बैठक लेंगे और विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद निराश कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करेंगे। इस बैठक की जिम्मेदारी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय को दी गई है।

    नगरीय निकाय चुनाव के लिए अहम है दौरा
    सह प्रभारी जांगिड़ के दौरा निकाय चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद ही पार्टी में इलेक्शन की तैयारी शुरू होगी। अभी निकाय चुनाव को लेकर पार्टी में तैयारी शुरू नहीं हुई है। माना जा रहा है कि विजय जांगिड़ ब्लॉक कमेटियों को मजबूत बनाने के लिए बैठक लेंगे। इस दौरान चुनाव में उम्मीदवारी से पहले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गुटबाजी व मतभेद भुला कर काम करने की नसीहत भी देंगे।

    Read Also-  युवक ने नाबालिग प्रेमिका से रिश्ता तोड़ दूसरी महिला से कर ली शादी, जब किया सवाल तो जिंदा जलाकर मार डाला

    प्रदेश में नहीं सत्ता, इसलिए करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत
    Chhattisgarh Political News:  दरअसल, पिछली बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने का फायदा नगरीय निकाय के साथ ही पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मिला था। लेकिन, इस बार हाथ में सत्ता नहीं है और भाजपा की सरकार है। ऐसे में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को ज्यादा मजबूती के साथ काम करना होगा। टिकट के लिए दावेदारी करने वालों के लिए भी जांगिड़ का दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दो दिन के दौरे में उनके पास दावेदारी करने का पूरा मौका मिलेगा।

    सितंबर में था दौरा, पदयात्रा के कारण टला
    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी विजय जांगिड़ का बिलासपुर दौरा पहले सितंबर में था। वो 26 और 27 सितंबर को यहां आने वाले थे, लेकिन इसी दौरान कांग्रेस की गिरौधपुरी से रायपुर तक पदयात्रा का कार्यक्रम तक हो गया, जिसके कारण उन्हें अपना दौरा कैंसिल करना पड़ा था। अब वो 21 व 22 अक्टूबर को शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक लेने आ रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg news cg political news chhattisgarh news chhattisgarh political news chhattisgarh politics chhattisgarh politics news latest news political news raipur political news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    सूरजपुर में कांग्रेस की सियासत गर्म, 17 पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा

    पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत तीन कांग्रेस नेताओं पर 500 करोड़ के मानहानि का केस दर्ज

    कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी पर मंत्री श्याम बिहारी का बड़ा बयान, कहा – कब कितने विकेट गिर जाए यह कहना मुश्किल

    मंत्री राजेश और MLA सुशांत ने टी एस बाबा से की मुलाकात, पैर छूकर दोनों लिए आशीर्वाद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.