Voters List: ऐसे युवा, जो 1 जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी करने जा रहे हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। नये मतदाताओं का वोटर आईडी कार्ड स्पीड पोस्ट के जरिये आसानी से उनके घर तक पहुंच जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिये विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़ी गतिविधियों के तय कार्यक्रम के अनुसार इकजाई प्रारूप में मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन मंगलवार 29 अक्टूबर को किया जायेगा।
Read Also- ट्यूशन टीचर की गंदी करतूत: डांस के बहाने कमरे में बुलाया, फिर मासूम छात्रा के साथ की दरिंदगी
मतदाता नोट कर लें ये महत्वपूर्ण तारीखें
- जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे-आपत्तियां 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक प्राप्त की जायेंगी।
- पुनरीक्षण के संबंध में 9 एवं 10 नवम्बर तथा 16 एवं 17 नवम्बर को विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 24 दिसम्बर तक होगा।
- एक जनवरी 2025 तक मतदाता सूची के डेटाबेस को अपडेट कर मुद्रण किया जायेगा। 6 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।
Read Also- आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने दो भाइयों को मारी गोली, सामने आयी ये वजह…
ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रकार से जुड़वाए जा सकते हैं नाम
Voters List: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार की निशुल्क सुविधाएं प्रदान की गई हैं। ऑनलाइन आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप और https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क किया जा सकता है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के संबंध में किसी शंका या जानकारी के लिये निर्वाचन हेल्पलाईन के टोल फ्री नं.- 1950 में कार्यालयीन समय पर काल करके समाधान प्राप्त किया जा सकता है।
Read Also- एमपी के कर्मचारियों ने की दीपावली से पहले महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग, जल्द हो सकता है फैसला
रैली निकालकर कर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
Voters List: विजयपुर विधानसभा उप चुनाव को लेकर आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों के तहत श्योपुर में रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। स्वीप प्रभारी जिला पंचायत राजकुमार पाराशर ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के क्रम विधानसभा उप निर्वाचन में सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी एसपी भार्गव के नेतृत्व में कराहल विकासखंड के हाईस्कूल सारसिल्ला, सुबकरा, सीएम राईज विद्यालय पहेला एवं अन्य विद्यालयों में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता रैली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इसमें विद्यालयों के छात्र-छात्राओं स्टाफ सहित सभी कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों ने भाग लिया।




