CG Latest News Today: त्योहारी सीजन में ट्रेनों में सफर करना यात्रियों को भारी पड़ रहा है, क्योंकि लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें पांच से दस घंटे लेट आ-जा रही हैं। सबसे अधिक 17 घंटे लेट आजाद हिंद एक्सप्रेस है। यह सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा है। रविवार को रायपुर आने वाली आधा दर्जन ट्रेनें लेट पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को वेटिंग हाल या फिर प्लेटफार्म में सोना पड़ रहा है। इसमें परिवार के साथ आए लोगों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को हावड़ा से चलकर मुंबई जाने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस को रायपुर सुबह 10.50 बजे आना था। वह 16.41 घंटे की देरी से तड़के 3.31 बजे आएगी। पोरबंदर से चलकर शालीमार जाने वाली पोरबंदर शालीमार एक्सप्रेस को रायपुर 9.30 बजे आना था वह 12.50 मिनट की देरी से रात 10.00 बजे पहुंची।
Read Also- यूरेनियम कॉर्पोरेशन में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती; अभी यहां से करें आवेदन
CG Latest News Today: शालीमार से मुंबई जाने वाली समरसता एक्सप्रेस रायपुर सुबह 11.5 बजे आती है वह 11.25 घंटे की देरी से 10.30 बजे आई। अमृतसर से दुर्ग आने वाली स्पेशल ट्रेन को रायपुर दोपहर 12.55 बजे आना था वह 6 घंटे की देरी से शाम 6.55 को पहुंची। हजरत निजामुद्दीन से चलकर कोरबा जाने वाली गोडवाना एक्सप्रेस को रायपुर दोपहर 1.30 बजे आना था वह 4.08 घंटे की देरी से शाम 5.38 बजे रायपुर पहुंची। ठीक इसी तरह आरा से चलकर दुर्ग आने वाली साउथ विहार एक्सप्रेस को शाम 7.35 बजे आना था वह 1.07 घंटे की देरी से चलकर 4.42 बजे पहुंची। मुंबई एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस को रायपुर दोपहर 3 बजे आना था वह 2.35 मिनट की देरी से शाम 5.35 बजे रायपुर पहुंची।
Read Also- आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य सहित 5 शिक्षक सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई…
8 घंटे का सफर, लेकिन लग रहे 20 घंटे
CG Latest News Today: ट्रेनों के विलंब से आने से यात्रियों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचना पड़ता है। ऐसे में स्टेशन आने के बाद ट्रेन का इंतजार करना भारी पड़ रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी से हजारों यात्री हलाकान हैं। आठ से 10 घंटे का सफर 15 से 20 घंटे में पूरा हो रहा है। सुबह की ट्रेनें शाम तक रायपुर स्टेशन पहुंच रही हैं।
Read Also- आईटीआई राजनांदगांव में अप्रेंटिसशिप मेला 11 नवंबर को…
3 घंटे से ज्यादा ट्रेन लेट तो यात्रा कर सकते हैं रद्द
ज्यादातर लोगों को पता नहीं रहता है कि ट्रेन तीन घंटे से ज्यादा लेट है और आप उसमें सफर नहीं करना चाहते तो रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं। रेलवे आपको टिकट का पूरा पैसा वापस करेगा। ऑनलाइन टिकटों में यात्रियों का पैसा तीन माह के भीतर उनके खाते में वापस आ जाएगा। लेकिन इसके लिए यात्रियों को समय पर रिफंड के लिए आवेदन देना होगा।




