Durg Crime News: दुर्ग जिले के नेवई थाना अंतर्गत निगरानी बदमाश शंभु उड़िया ने अपने जीजा के साथ मिलकर सीआईएसएफ के रिटायर्ड जवान पर कटर से प्राणघातक हमला कर दिया। आत्म रक्षा में लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर करने से जवान की जान बच सकी। पुलिस ने आरोपी शंभु उड़िया और उसके जीजा अमर विजय ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।
Read Also- आईपीएल 2025 , पहले दिन नहीं हुई छत्तीसगढ़ी खिलाड़ियों की बोली
Durg Crime News: सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़ित राकेश सिंह भदौरिया उर्फ राहुल (40) की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने सीआईएसएफ से वॉलेंटरी रिटायरमेंट लिया है। अब लोगों को ब्याज में पैसे देने का काम करता है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में UPSC-PSC की कोचिंग के नाम पर ठगी, रायपुर कौटिल्य-एकेडमी के डायरेक्टर और उनकी पत्नी 18 लाख लेकर फरार…
Durg Crime News: शनिवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे वह स्टेशन मरोदा चौपाटी के पास बैठा था, तभी वहां शंभू उड़िया उर्फ शंभू विभार और उसका जीजा अमर विजय ठाकुर उसके पास आए। आते ही उससे उसकी कार घूमने जाने के लिए मांगने लगे। इस पर उसने गाड़ी देने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों नाराज हो गए और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। उनके जाने के बाद वो भी मौके से चला गया। शाम करीब 4.30 बजे शंभू उड़िया व उसका जीजा उसे जान से मारने की नीयत से घर पहुंच गया और कटर से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर से लेकर गर्दन तक का हिस्से में गंभीर चोटें आ गई।




