Accident News in Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर स्थित कोरगुड़ा गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक मैक्सी कैब अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई और एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
Read Also- रिटायर्ड जवान पर कटर से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
Accident News in Balod: घटना रात करीब 11 बजे हुई थी, जब मैक्सी कैब में सवार सभी लोग राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव क्षेत्र से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव उमरादाह लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, कैब का चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह खेत में पलट गई।
Read Also- छत्तीसगढ़ में UPSC-PSC की कोचिंग के नाम पर ठगी, रायपुर कौटिल्य-एकेडमी के डायरेक्टर और उनकी पत्नी 18 लाख लेकर फरार…
Accident News in Balod: घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि चालक शराब के नशे में था, जिससे यह दुर्घटना हुई। कैब में कुल 17 लोग सवार थे, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए, लेकिन 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।




