हरिद्वार। शुक्रवार को एक भयानक हादसे में 1 बराती की मौत हो गई। जबकि 31 अन्य घायल हो गए। जिसमे 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि बाकी को छुट्टी दे दी गई है।
घटना बहादराबाद थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क पर नाच रही बारात को एक स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, जो कथित तौर पर तेज गति से गुजर रही थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आसपास के तीन अस्पतालों में भेजा।
कार चालक की बारातियों ने कर दी पिटाई
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में चालक को भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।चा लक के अनुसार, उसने बारात के दौरान ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन गलती से उसने एक्सीलेटर को धक्का दे दिया जिससे हादसा हो गया।
पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति केसाथ आए चालक को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. उन्होंने आगे कहा कि आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट से पता चल सकता है कि क्या दुर्घटना के दौरान चालक नशे में था।




