नई दिल्ली/रायपुर। राष्ट्रपति मुर्मू ने कई राज्यों में राज्यपाल के पद के लिए नई नियुक्तियां की है। जिनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। प्रदेश के नए राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन होंगे। जो कि वर्तमान में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल है। जबकि राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए राज्यपाल की लिस्ट-
(i) लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश
(ii) लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम
(iii) सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड
(iv) शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
(v) गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम
(vi) रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश
(vii) बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़
(viii) अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर
(ix) एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड
(x) फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय
(xi) राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार
(xii) रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र




