CG School Timings Changed: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, बी.एस.पी., सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया गया है।
Read Also- आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, देखें VIDEO…
CG School Timings Changed: जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार, दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं सोमवार से शुक्रवार तक प्रथम पाली के लिए प्रातः 8.30 से 11.30 बजे तक एवं शनिवार को अपरान्ह 12 बजे से शाम 4 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार द्वितीय पाली में संचालित होने वाले शालाओं सोमवार से शुक्रवार तक के लिए अपरान्ह 12 बजे से शाम 4 बजे तक व शनिवार को प्रातः 8.30 बजे से 11.30 बजे तक किया गया है। एक पाली में संचालित होने वाली शालाओं सोमवार से शुक्रवार तक के लिए प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक व शनिवार को प्रातः 8.30 बजे से 11.30 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।




