Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » संसद में धक्का-मुक्की कांड में घायल सांसदों के बयान लेगी पुलिस, राहुल गांधी से होगी पूछताछ

    संसद में धक्का-मुक्की कांड में घायल सांसदों के बयान लेगी पुलिस, राहुल गांधी से होगी पूछताछ

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 20, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    parliament scuffle incident
    parliament scuffle incident

    parliament scuffle incident: संसद धक्का-मुक्की कांड में एफआईआर दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। के मिली जानकारी के अनुसार संसद परिसर में हुए इस कांड में घायल सांसदों मुकेश राजपूत और प्रताप सारंगी के बयान दर्ज किए जाएंगे। घटना की सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो की पड़ताल होगी। मीडिया के कैमरे की फुटेज भी सबूत के तौर पर जुटाई जाएगी।

    लोकसभा स्पीकर से लेगी इजाजत 
    फुटेज इकट्ठा करने के लिए लोकसभा स्पीकर से इजाजत ली जाएगी। पुलिस सांसदों का बयान लेने और फुटेज मिलने के बाद घटना स्थल पर सीन रिक्रिएट कर सकती है। राहुल गांधी और अन्य सांसदों को नोटिस भेजा जाएगा। सांसदों का बयान दर्ज करने के बाद इस मामले में राहुल गांधी से पूछताछ की जाएगी।

    Read Also-  संसद भवन बना अखाड़ा! BJP के दो सांसद गिरकर घायल, राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप

    वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बीजेपी सांसदों पर मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का देने और SC/ST एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस कांग्रेस की ओर दर्ज कराई गई इस शिकायत की भी जांच कर रही है।

    मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस संसद सचिवालय को भी पत्र लिखकर उस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की मांग कर सकती है, जहां कथित घटना घटी थी। एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले को स्थानीय पुलिस से अपराध शाखा को सौंपने पर भी विचार कर सकते हैं।

    राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज
    parliament scuffle incident:  बता दें कि संसद मार्ग थाने में बृहस्पतिवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 117 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 125 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य), 131 (आपराधिक बल का प्रयोग), 351 (आपराधिक धमकी) और 3 (5) (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया। बीजेपी द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के कुछ घंटों बाद ही राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिकायत में उन पर धक्का-मुक्की के दौरान ‘‘हमला करने और उकसाने’’ का आरोप लगाया गया है। इस धक्का-मुक्की में भाजपा के दो सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए थे।

    Read Also-  कांग्रेसियों ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह का पुतला फूंका, ​इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला जुलूस

    राहुल गांधी को समन भेज सकती है पुलिस
    parliament scuffle incident:  पुलिस के अनुसार, अधिकारी राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुला सकते हैं और घटना के गवाह रहे अन्य सांसदों के बयान भी दर्ज कर सकते हैं। सूत्र ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की एक टीम अस्पताल में सारंगी और राजपूत से भी मुलाकात कर सकती है तथा आगे की जांच के लिए उनके बयान दर्ज कर सकती है। उन्होंने कहा कि उनकी मेडिकल रिपोर्ट एकत्र की जाएगी। पार्टी सहयोगियों अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज के साथ भाजपा सांसद हेमंग जोशी बृहस्पतिवार को संसद मार्ग थाने गए और शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस ने इस दावे को दृढ़ता से खारिज करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का दिया तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ ‘‘धक्का-मुक्की’’ की। कांग्रेस ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    parliament parliament protest parliament scuffle parliament winter session pratap sarangi injured in parliament pratap sarangi parliament injured scuffle in parliament
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.