DA Hike: केंद्र सरकार द्वारा हर साल 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के DA/DR की दरों में संशोधन किया जाता है, जो AICPI इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। यह वृद्धि हर साल जनवरी/जुलाई से की जाती है।
साल 2024 की बात करें तो जनवरी 2024 से 4% तो जुलाई से 3% DA बढ़ाया गया था, जिसके बाद डीए 53% हो गया है, अब अगली वृद्धि जनवरी 2024 से होना है, जिसका ऐलान बजट 2025-26 के बाद होने की संभावना है। यह वृद्धि 7 वें वेतन आयोग के तहत की जाएगी। केन्द्र सरकार द्वारा डीए बढ़ाए जाने के बाद राज्यों में डीए की नई दरों का ऐलान होगा।
Read Also- देश में पराली से बनी पहली सड़क का हुआ उद्घाटन, गडकरी बोले- पराली से CNG भी बनाई जा रही
कितने प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्ता?
DA Hike: वर्तमान में 48 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों को 53% डीए का लाभ मिल रहा है। अब अगला डीए जनवरी 2025 से बढ़ाया जाना है, जो कि AICPI इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करेगा। जुलाई से अक्टूबर तक के आंकड़ों पर गौर करें तो AICPI Index अंक 144.5 और DA स्कोर 55.05% पहुंचा है, ऐसे में डीए में 3% वृद्धि होना तय है, हालांकि अभी नवंबर दिसंबर के आंकड़े आना बाकी हैं।इसके बाद तय होगा डीए में कितने प्रतिशत वृद्धि होगी।
नए साल में MP-UP कर्मचारियों का भी बढ़ेगा DA
- केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता और राहत बढ़ाने के बाद मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों पेंशनरों को भी सौगात मिलने की उम्मीद है। यूपी के कर्मचारियों पेंशनरों का डीए भी 1 जनवरी 2025 से 3 प्रतिशत बढ़ सकता है। इससे 28 लाख कर्मचारियों पेंशनरों को 56 फीसदी डीए का लाभ मिलेगा।
- संभावना है कि नए साल में एक बार फिर मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार भी प्रदेश के 7.50 लाख सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को डीए का तोहफा दे सकती है। जनवरी 2025 से फिर मोहन सरकार 3 फीसदी डीए बढ़ा सकती है। सुत्रों की मानें तो वित्त विभाग द्वारा इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जिसे जनवरी 2025 के बाद कैबिनेट बैठक में कभी भी प्रस्तुत किया जा सकता है।
- वर्तमान में राज्य कर्मचारियों का डीए 50% है, इस वृद्धि के बाद डीए 50 से बढ़कर 53% पहुंच जाएगा।बजट में 56% के हिसाब से महंगाई भत्ते का प्राविधान है। हालांकि अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का जुलाई 2024 से डीए 53% किया जा चुका है, लेकिन राज्य के कर्मचारी और पेंशनरों को अभी भी 50% ही डीए का लाभ मिल रहा है।
Read Also- संसद में हुई धक्का-मुक्की की जांच के लिए 7 सदस्यीय SIT का गठन, जानिए अब आगे क्या होगा?
DA Hike: ऐसे होती है महंगाई भत्ते की गणना
- डीए और डीआर में बढ़ोतरी का कैलकुलेशन औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के 12 महीने के औसत में हुई प्रतिशत वृद्धि के आधार पर की जाती है। सरकार अमूमन हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को इन भत्तों में संशोधन करती है।
- केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 12 महीने के लिए – 115.76)/115.76] x 100
- पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 3 महीने के लिए – 126.33)/126.33] x 100




