आशीष पदमवार
Bijapur Congress News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने बीजापुर में अंबेडकर सम्मान रैली का आयोजन किया। रैली से पूर्व कांग्रेस ने सभा का भी आयोजन किया, जिसमें जिले भर से कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि देश बाबा साहब के लिखे संविधान से चलता है और आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह जिस पद पर हैं, वह बाबा साहब के संविधान के कारण संभव हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके नेताओं ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया है और उनके द्वारा दिए गए आरक्षण को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।
रैली के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह से संसद में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर की गई अपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए माफी मांगने और उन्हें पद से हटाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर बीजापुर को सौंपा।
Read Also- उत्तर प्रदेश महाकुंभ के लिए रेलवे की विशेष ट्रेनें, छत्तीसगढ़ से भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
Bijapur Congress News: ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि अमित शाह की टिप्पणी डॉ. अंबेडकर के प्रति अत्यधिक अपमानजनक और तिरस्कारपूर्ण थी, जो भारतीय संविधान के निर्माता और हमारे महान नेता के योगदान का अपमान करती है। कांग्रेस ने इस पर कड़ा विरोध जताया और कहा कि ऐसे बयान राष्ट्र के समन्वयात्मक आधार के लिए हानिकारक हैं। साथ ही, कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मांग की कि वे अमित शाह को केंद्रीय गृह मंत्री के पद से हटाएं और उन्हें सार्वजनिक माफी जारी करने का आदेश दें।
Bijapur Congress News: ज्ञापन में यह भी कहा गया कि डॉ. अंबेडकर ने भारत को एक समान और सम्मानजनक समाज बनाने के लिए संविधान तैयार किया, और उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाली टिप्पणियों से लाखों भारतीयों की भावनाएं आहत हुई हैं।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।




