Theft case in Raipur: रायपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया है। यह घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुकरेजा फार्म हाउस इलाके में हुई, जहां मुंबई निवासी ठेकेदार अवधेश सिंह के घर को चोरों ने अपने निशाने पर लिया।
Read Also- बिलासपुर: अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुल उत्सव में कांग्रेस विधायकों को नजरअंदाज करने पर NSUI कार्यकर्ताओं का विरोध, राज्यपाल को काला झंडा दिखाने से पहले गिरफ्तार
Theft case in Raipur: मंगलवार रात चोरों ने घर में घुसकर 2 लाख रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चुराए। इसके साथ ही चोरों ने CCTV का DVR भी ले लिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इस दौरान ठेकेदार अवधेश सिंह मुंबई में थे।
Read Also- नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में, प्रत्याशियों के लिए खर्च सीमा की गई तय
Theft case in Raipur: जब मुंबई में CCTV का मोबाइल से कनेक्शन कट गया, तो पीड़ित ने अपने छोटे भाई को घर भेजकर स्थिति का जायजा लेने को कहा। इसके बाद ही चोरी का खुलासा हुआ। अवधेश सिंह ने इस मामले में FIR दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।




